फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार में नाकाम दरिंदें ने विवाहिता को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता को धुना
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर घर में घुस किया दरिंदगी का प्रयास, मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली इलाके में मंगलवार दोपहर दरिंदे ने पड़ोसन के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता को पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता मंगलवार की दोपहर घर में अकेली थी। पड़ोस का रहने वाला युवक घर में अकेली देख बहाने से पहुंचा। दबोचते हुए दुराचार का प्रयास करने लगा। युवक का दुस्साहस देख विवाहिता अस्मत बचाते हुए चीख पड़ी। विवाहिता के विरोध पर दुराचार में नाकाम युवक ने उसे पीट दिया। पिटाई करने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को आप बीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें