फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने बनवाई दीवार, दबंग ने गिराई

विज्ञापन
विज्ञापन
खाकी की छांव में बनी गरीब महिला की दीवार एक बार फिर दबंगों ने गिरा दिया। अब तक तीसरी बार दीवार तोड़ी जा चुकी है। हर मर्तबा शिकायत पर पुलिस-प्रशासन के अफसर खड़े होकर उसे बनवाते हैं। अबकी बार दबंग शिकायत करने पर उसे वह उसके नाबालिग बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन


सदर तहसील के बट बंधुरी गांव निवासी सावित्री देवी के पति करीब दस साल पहलेे लापता हो चुके हैं। पुलिस रिकार्ड में उन्हें मृत मान लिया गया है। सावित्री अपने पैतृक आवास में दो नाबालिग बच्चों के साथ रहती है। पड़ोस में रहने वाले एक दबंग ने महिला के घर की तरफ गेट लगा रखा है। इसी वजह से वह उसके घर की दीवार बनने नहीं दे रहा। एक सितंबर 2018 को दबंग ने महिला के घर की दीवार गिरा दिया। इस बाबत अमर उजाला ने दो सितंबर के अंक में ‘दबंगों ने ढहा दी दीवार, विरोध पर कुनबे को पीटा’ शीर्षक से फोटो सहित खबर प्रकाशित की।

खबर संज्ञान में लेने के बाद तत्कालीन एसडीएम अनिल चतुर्वेदी व करारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद महिला की दीवार को फिर से बनवाया। दबंगों के खिलाफ करारी थाने में एसडीएम के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सावित्री का कहना था इससे पहले 14 जुलाई को जब दबंग ने गेट लगाया था तो उसका शौचालय तोड़ा गया। गुरुवार को पीड़िता ने एसडीएम से बताया कि उसके घर की दीवार फिर से गिरा दी गई। इस बार दबंगों ने शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें