फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से खाक हुई गृहस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से जला घर का सामान
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सदर कोतवाली के चक नगर (द्वितीय) में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर की आग भड़कने से कारोबारी के घर में आग लग गई। परिजन शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

चक नगर (द्वितीय) निवासी अशोक कुमार साहू पुत्र अयोध्या प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी शनिवार की सुबह करीब सात बजे बच्चों के लिए नाश्ता बना रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर की आग भड़क गई। इससे किचन में आग लग गई। सावित्री शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागी। देखते ही देखते ही ने दूसरे कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कारोबारी अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें