फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला, सैदपुर बालू घाट में हो रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी के बालू घाटों में अवैध खनन हो रहा है। रात के अंधेरे में जेसीबी से बालू निकाली जा रही है। इसकी शिकायत एक समाज सेवी ने डीएम से की है। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कादीपुर गांव के देवी शंकर ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से बालू के अवैध खनन की शिकायत की। दलेलागंज, महिला, उमरावां, भखंदा, मल्हीपुर, सैदपुर आदि घाटों पर जेसीबी लगाकर रात में बालू का खनन कराया जाता है। दलेलागंज में जिस भूखंड का पट्टा हुआ है, वहां के बजाए दूसरे भूखंड से बालू की निकासी होती है।

महिला घाट पर कम दाम में लोगों को रवन्ना दिया जाता है। बालू खनन में मशीन का प्रयोग प्रतिबंधित होने के बाद भी बालू माफिया मशीन से बालू का खनन करा रहे है। इसके अलावा पानी से बालू की निकासी कराई जाती है। बालू घाटों पर पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर बालू की निकासी कराई जाती है। बालू माफिया के गोरखधंधे में इलाकाई पुलिस की भी संलिप्तता है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शिकायत कर्ता को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला, सैदपुर बालू घाट में हो रहा अवैध खनन
बालू के अवैध खनन का खोला पिटारा
कादीपुर के समाजसेवी ने जिलाधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें