मंसूरपुर (ब्यूरो)। हाइवे के पास स्थित एक बंद गोदाम की चारदीवारी के पास से व्यक्ति का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह सड़क चुका है। मृतक की उम्र का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सका है। पोस्टमार्टम के बाद ही इस संबंध कुछ बताया जा सकता है। जिस गोदाम की चारदीवारी के पास शव पड़ा था, वो पहले सिनेमा हाल था।