फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा सटाकर कारोबारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचा सटाकर कारोबारी को लूटा
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेंउथा गांव के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेंउथा गांव के समीप शुक्रवार को बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक कारोबारी को लूट लिया। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पूरामुफ्ती निवासी रामचंद्र केसरवानी की ससुराल पिपरी इलाके के दुर्गापुर में है। दुर्गापुर में ही गल्ले की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार दोपहर रामचंद्र कारोबार के सिलसिले में बाइक से मनौरी गया था। लौटते वक्त सेंउथा गांव के समीप सुनसान स्थान पर बाइक से आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर गले से सोने की चेन और जेब से करीब 10 हजार नकद लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें