फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने परिवार के चार सदस्यों को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने परिवार के चार सदस्यों को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर गांव में गुरुवार शाम देहरी के सामने दीवार खड़ी करने का विरोध करने पर पड़ोस के दबंगों ने एक परिवार के चार सदस्यों की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धारूपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम पड़ोसी उसके देहरी के सामने दीवार का निर्माण करा रहा था। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए परिजनों संग मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। युवक को पिटता देख उसकी पत्नी आशा देवी, मां पंचमी व भाभी संगीता बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने इनको भी लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। इल्जाम है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सैनी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उधर घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें