फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मदिरा बेचना ही नहीं पीना भी अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी मदिरा बेचना ही नहीं पीना भी अपराध
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। गैर प्रांत में निर्मित मंदिरा के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। अब वह खुफिया रास्ते से आने वाली गैर प्रांत की मदिरा का मजा नहीं ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश के बाहर निर्मित मदिरा की बिक्री व उसके सेवन को लेकर आबकारी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विदेशी मदिरा की अवैध बिक्री करने वाले और उसका सेवन करते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ छह माह से पांच वर्ष तक कारावास की कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी बीपी मानिक ने बताया कि प्रदेश के बाहर निर्मित शराब की अवैध बिक्री व उसका सेवन पूरी तरह से अपराध की श्रेणी में आता है। इसमें कारावास के साथ-साथ आबकारी शुल्क के दस गुना जुर्माना भी लिया जाएगा।

क्रीड़ा समारोह में बच्चों ने किया प्रतिभाग
फोटो नं-
कोखराज (ब्यूरो)। कौशांबी पब्लिक स्कूल कसिया ककोढ़ा में शनिवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह बच्चों ने प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलन कर किया। खेल महोत्सव के दौरान बच्चों ने खो-खो, वालीबाल, शॉट पुट, रस्साकशी, कबड्डी में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। क्रीड़ाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश ने खेल की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर वालीबाल कोच योगेंद्र सिंह, एथलीट्स कोच पुष्पेंद्र सिंह, जिमनास्ट कोच रामरतन कुशवाहा के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन



वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
फोटो नं-
मंझनपुर (ब्यूरो)। ग्लोबल इंटरमीडिएट कालेज चौराडीह में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय गुप्ता रहे। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए खूब धमाल बचाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद गाने की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में संस्कृत के विद्वान सुरेंद्र त्रिपाठी की पुस्तक उत्तरा वियोग और सिद्धांत चंद्रिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुरलीधर मिश्र, डॉ. केशव प्रसाद गुप्त, डॉ. अल्प नारायण त्रिपाठी, सोहन लाल केसरवानी, नागेंद्र मनी त्रिपाठी, चंद्र केत मनी त्रिपाठी समेत स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव के नगर प्रवेश पर स्वागत
कोखराज (ब्यूरो)। यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त सचिव तमजीद अहमद के शनिवार को प्रथम नगर आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें नगर पहुंचते ही फूलमालाओं से लाद दिया। स्वागत करने वालों में शाहिद सिद्दीकी, मकसूद कुरैसी, अहमद रजा, मोहम्मद अफजल, पिंटू सरोज, तौहीद अहमद, दानिस, महेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें