बैंक कर्मी बनकर शातिर ने पार किए 50 हजार रुपये
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के राला गांव में रहने वाला युवक हुआ ठगी का शिकार
अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के राला गांव में रहने वाले एक युवक को बैंक कर्मचारी बनकर शातिर ने 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राला निवासी रामचंद्र चौरसिया किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि मंगलवार को उसके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड लॉक होने की बात कहकर उसका कोड पूछ लिया। इसी के थोड़ी देर बाद 50 हजार रुपया पार कर दिया। मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज देखते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसने बैंक के अधिकारियों से संपर्क करके खाता संचालन रुकवाया। इसके बाद मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस को तहरीर दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि मोबाइल नम्बर यूपी का ही है। इसलिए शातिर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।