फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक कोषागार सहित दो की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चोरों ने मंगलवार शाम कलक्ट्रेट से सहायक कोषागार की बाइक पार कर दी। वहीं महेवाघाट में चित्रकूट जिले के एक युवक का दोपहिया वाहन गायब हो गया। वाहन स्वामियों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर निवासी दीपेन्द्र सिंह कलक्ट्रेट में सहायक कोषागार के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी बाइक कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी की थी। शाम को काम खत्म करने के बाद जाकर देखा तो गाड़ी गायब थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसी तरह चित्रकूट जिले के राजापुर थाना स्थित चिल्ली राकस गांव निवासी वीरेन्द्र पुत्र बाबूलाल की बाइक महेवाघाट से चोरों ने पार कर दी। वहां यहां अपनी ससुराल आया था। बतादें कि इससे पहले भी जिले में बाइक चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें