फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एनएचआई के मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन

रविवार सुबह अटसरई मोड़ के समीप हाईवे पर हुआ हादसा
ओवर टेक के चक्कर में मटर लदा ट्रक पलटने से दबा मजदूर
फतेहपुर के माझिलगांव खागा का रहने वाला था मृतक, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अटसराय (कौशाम्बी)। हाईवे पर अटसरई मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क पटरी पर काम कर रहा एनएचआई के मजदूर की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के माझिलगांव का रामलाल उर्फ टेनी (40) पुत्र सिपाही लाल एनएचआई का मजदूर था। इन दिनों हाईवे पर सड़क पटरी की मरम्मत कार्य चला है। सैनी कोतवाली के अटसरई मोड़ के समीप मरम्मत का कार्य कर रही जेसीबी को ओवरटेक करते हुए मटर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से रामलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख ट्रक चालक के साथ जेसीबी चालक भाग निकले। अन्य मजदूरों ने घटना की जानकारी सैनी पुलिस को दी। हादसा देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर की पहचान कराते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें