फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान निरीक्षक पर जानलेवा हमले में 16 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बालू के अवैध खनन की शिकायत पर यमुना नदी के भखंदा घाट पहुंचे घाट पहुंचे खान निरीक्षक सहित दो प्राइवेट कर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 16 नामजद सहित करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद चार थानों की फोर्स ने पीएसपी के साथ हमलावरों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। हमलावर घर में ताला बंद करके फरार हैं।
विज्ञापन


खान निरीक्षक राजरंजन ने सरायअकिल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भखंदा घाट पर बालू के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। घाट में यमुना के उस पार (चित्रकूट) नाव के जरिए बालू लाई जा रही थी। अवैध खनन की जांच करने के लिए पहुंचने पर घाट संचालक व उसके गुर्गो ने पर हमला कर दिया। हमले में खान निरीक्षक का सिर फट गया और उनके प्राइवेट चालक सहित दो लोगों को भी गंभीर चोट आई है। इस मामले में खान निरीक्षक राज रंजन की तहरीर पर पुलिस ने भखंदा गांव के रामबालक, मुन्ना, ओम प्रकाश, बुधराम, केसर निषाद, लल्लू निषाद, दिया उपरहार के भइयन, रामरख, वीरबली, रामबली, रामबाबू, जसवंत, रामचंद्र, छोटकू, मुन्ना, रामबालक, ओम प्रकाश सहित 80 से सौ लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 307, 504, 332, 333, 352, 353, 427, 34, 379, 7 सीआर, खनिज परिवहन आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें