किशोरी की हत्या, अर्ध नग्न हालत में मिली सिर कटी लाश
- करारी के अरका फतेहपुर गांव का मामला, धड़ से करीब 50 मीटर दूर गड़ा मिला सिर
- गैंगरेप की आशंका, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखकर जांच में जुटी पुलिस
फोटो नं-10,11,24
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। करारी कोतवाली क्षेत्र के अरका फतेहपुर गांव में रविवार रात एक किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी किनारे अर्ध नग्न हालत में उसकी सिर कटी लाश मिली। हत्या से पहले गैंगरेप की भी आशंका है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस सनसनीखेज वारदात की तफ्तीश कर रही है।
मृतका की उम्र करीब 15 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुबह सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के सिर की तलाश शुरू की तो धड़ से करीब 50 मीटर की दूरी पर वो कीचड़ में गड़ा मिला। शव के पास ही एक खाली मल्टी विटामिन इंजेक्शन और बुखार तथा दर्द की दवाओं का रैपर पड़ा था। कोल्ड ड्रिंक व किसी पुरुष की चप्पल भी पड़ी मिली। मृतका की अंडरवियर में मोबाइल फोन मिला। शव के पास इतनी मात्रा में खून पड़ा था, जिसे देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि हत्या उसी स्थान पर की गई है। सनसनीखेज घटना का कारण फिलहाल पुलिस नहीं तलाश सकी है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे ऑनर किलिंग बता रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरामद मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। हत्या से पहले रेप अथवा गैंगरेप की भी आशंका है। इसकी तस्दीक के लिए पंचनामे में जांच के लिए लिख दिया गया है।
-----
गैंगरेप के बाद हत्या या ऑनर किलिंग, उलझी पुलिस
- लड़की के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान मिली, बाकी कपड़े गायब
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। किशोरी की हत्या की गुत्थी पूरी तरह से उलझी हुई है। पुलिस को झूठी शान के लिए अपनों पर वारदात को अंजाम देने का शक है। जबकि मौका-ए-वारदात के हालात गैंगरेप के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
लड़की के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान थी। इतने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि रेप अथवा गैंगरेप के बाद ही हत्या की गई होगी। वहीं, अंडरवियर में मोबाइल मिलने के कारण पुलिस इसे ऑनर किलिंग भी मान रही है। अब सवाल यह है कि परिवार वाले हत्या करेंगे तो लड़की के कपड़े आखिर क्यों उतारेंगे। शव के पास लाल रंग की सिर्फ एक टी-शर्ट पड़ी मिली। बाकी कपड़े काफी खोजबीन के बाद भी कहीं आसपास नजर नहीं आए। हो सकता है कि हत्यारे ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए मोबाइल अंडरवियर में छोड़ दिया हो। पुलिस के मुताबिक यह भी संभव है कि आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर उसी हाल में परिजन लड़की को नदी किनारे ले गए हों और वहां हत्या कर दी हो। तमाम सवालों के बाद पुलिस ऑनर किलिंग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की बात को भी सिरे से खारिज नहीं कर पा रही है। अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त होने के बाद गुत्थी काफी हद तक सुलझ जाएगी।
--
राजफाश करने में बरामद मोबाइल करेगा मदद
- मोबाइल में लगा होने के साथ शव के पास पड़ा सिम कार्ड भी नहीं था एक्टीवेट
- दोनों सिम कार्ड का आईएमएसआई नम्बर कंपनी को भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
म्योहर। बेरहम तरीके से मौत के घाट उतारी गई किशोरी के पास मिला मोबाइल घटना की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की काफी मदद करेगा। मोबाइल का आईएमईआई नम्बर ट्रेस किया जा रहा है। बरामद दोनों सिम कार्ड का आईएमएसआई नम्बर कंपनी को भेज दिया गया है।
लड़की के पास मिले मोबाइल में एक सिम कार्ड लगा था। जबकि एक सिम पास में ही पड़ा भी था। दोनों सिम सर्विलांश सेल ने चेक किए तो पता चला कि फिलहाल वह एक्टीवेट नहीं हैं। पहले वो कभी चालू थे कि नहीं। बीच में बंद हुए तो कब बंद हुए । चालू होने के दौरान किन संदिग्ध नम्बरों पर बातचीत हुई । इस तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए दोनों सिम का आईएमएसआई नम्बर संबंधित कंपनी को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि 24 से 48 घंटे के भीतर इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। मोबाइल में सेव नम्बरों पर भी बातचीत करके पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो किसका है ? लड़की का या फिर हत्यारोपी का । मोबाइल का आईएमईआई नम्बर भी ट्रेस किया जा रहा है।
-----
किसी साइको किलर की हरकत या कातिल नासमझ ?
मंझनपुर (ब्यूरो)। किशोरी की हत्या किसी साइको किलर ने की अथवा हत्यारोपी नासमझ था । यह भी अपने आप में एक अनसुलझा सवाल है। शरीर के अंग से 50 मीटर दूर कीचड़ में सिर तो गड़ा था। पर, बाल पूरे बाहर दिख रहे थे। ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कातिल का इरादा क्या था। चाहता तो वह सिर कहीं दूर लेजाकर भी फेंक सकता था। उसे पूरी तरह से गाड़ सकता था। इस तरह से गाड़ना कि मौके पर पहुंचते ही लोगों की नजर पड़ जाए। ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। पुलिस के मुताबिक ऐसी हरकत कोई साइको किलर ही कर सकता है। हालांकि यह भी संभव है कि हत्यारोपी ने सूझबूझ से काम नहंीं लिया होगा।
-----
मंडल भर के जिलों से मांगी गई मिसिंग की डिटेल
मंझनपुर (ब्यूरो)। किशोरी का शव मिलने के बाद कौशाम्बी पुलिस ने मंडल भर की पुलिस से मिसिंग की डिटेल मांगी। शव की फोटो व्हाट्सएप के जरिए प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ आदि जनपदों की पुलिस को भेजी गई। डीसीआरबी के माध्यम से शिनाख्त का प्रयास किया गया। पर, कामयाबी नहीं मिल सकी।
-----
... तो झांसा देकर नदी किनारे लाई गई किशोरी
मंझनपुर (ब्यूरो)। किशोरी के शरीर पर जो भी कपड़े मिले वो बिल्कुल नए थे। पास पड़ी टीशर्ट और सैंडल में तो कंपनी का स्टीकर तक लगा हुआ था। इसे देखकर लोगों को आशंका है कि किसी ने प्रेम जाल में फंसाने के बाद हसीन सपने दिखाते हुए किशोरी को सारा कुछ नया सामान दिलाया होगा। इसके बाद बहाने से नदी किनारे ले जाकर हत्या कर दी होगी।
----
इनका कहना है
अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराकर घटना की छानबीन कराई जा रही है। कई अहम क्लू हाथ लग गए हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्रदीप गुप्ता-एसपी