फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम चालक की सिर कूचकर हत्या, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विक्रम चालक की सिर कूचकर हत्या
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर गांव में हुई वारदात
दिवंगत की मां ने दी तहरीर, घटना की जांच में जुटी पुलिस
फोटो नं.6
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामूफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर गांव में सोमवार रात एक विक्रम चालक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सुबह सड़क किनारे गड्ढ़े में शव मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की मां की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।
प्रयागराज के धूमनगंज थाना स्थित बेगमसराय मोहल्ले का परवेज (30) पुत्र मो. अख्तर विक्रम चालक था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से निकला। उसकी बीवी नुजहत ने बताया कि रात लगभग आठ बजे फोन पर बात हुई थी। तब परवेज ने दो घंटे में घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। फिर मंगलवार सुबह बेगमपुर गांव में सड़क किनारे परवेज की लाश मिली। पास में ही विक्रम भी खड़ा था। शव के करीब शराब की बोलत और खाली ग्लास पड़ी थी। इससे माना जा रहा है कि हत्यारोपियों ने नशे में धुत होने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। वहीं शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां नफीस फात्मा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर लिखने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि हत्या की कोई वजह साफ नहीं है। हो सकता है कि हादसे में जान गई हो। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें