पूरामुफ्ती इलाके में शादी का झांसा देकर पड़ोसी गांव के युवक ने युवती की अस्मत लूट ली। प्रेमजाल में फंसाकर युवक उसके साथ साल भर मनमानी करता रहा। पखवारे भर पहले युवती ने निकाह करने की जिद की तो युवक मुकर गया। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर युवक राजी नहीं हुआ। मंगलवार को पीड़िता ने पूरामुफ्ती थाने जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की।
पूरामुफ्ती कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती को पड़ोसी गांव का युवक प्रेमजाल में फंसा लिया। दो-चार मुलाकात के बाद युवक शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत से खेलने लगा। साल भर तक युवक उसके साथ मनमानी करता रहा। इस बीच युवती के कई रिश्ते भी आए।
युवक के झांसे में आई युवती परिजनों की अनदेखी कर रिश्ते को ठुकराती रही। पखवारे भर पहले युवती ने निकाह करने की जिद की तो युवक मुकर गया। युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर युवक निकाह के लिए राजी नहीं हुआ। मंगलवार को थाने पहुंची पीड़ित युवती ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत