फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरी हुई बंदूक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरी हुई बंदूक बरामद
विज्ञापन

कनैली (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा के घर से चुराई गई बंदूक बरामद हो गई है। सोमवार सुबह बंदूक गांव में ही एक पीपल के पेड़ के नीचे पड़ी मिली। अन्य माल की बरामदगी के लिए पुलिस चोरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जुगराजपुर निवासी छत्रपाल रिटायर्ड उपनिरीक्षक हैं। उनके तीनों बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं। शनिवार रात वह पत्नी के साथ इलाज कराने प्रयागराज गए थे। इस दौरान सेंध काटकर दरोगा के सूने घर में घुसे चोर एक सिंगल बैरल बंदूक, दो पेटी कारतूस, गहने व अनाज सहित करीब दो लाख का माल समेट ले गए थे। मामले में सेवानिवृत्त दरोगा की तहरीर पर रविवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दबाव बनाना शुरू किया तो चोर गांव में ही पीपल के पेड़ के नीचे बंदूक फेंककर फरार हो गए। सोमवार सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि शातिरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें