फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र के गेरसा गांव के समीप रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर चलते ट्रक में जा घुसा। हादसे में उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


प्रयागराज के जयंतीपुर का धर्मेन्द्र कुमार (40) पुत्र बीएन कुशवाहा ड्राइवरी करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार शाम वह ट्रैक्टर लेकर मूरतगंज से मंझनपुर जा रहा था। गेरसा के समीप ओवरटेक करने के चक्कर में उसका तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पीछे से चलते ट्रक में जा घुसा। हादसे में धर्मेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें