फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पइंसा कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से रविवार शाम पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पइंसा क्षेत्र की महिला ने बताया कि रविवार शाम वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। इस पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने फोन करके आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। पति के लौटने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें