फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी पर लगाया नगदी, मोबाइल चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज (ब्यूरो)। भरवारी कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले की साजिदा बानो ने बताया कि उसका पति मासूक अहमद सऊदी अरब में रहता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक 12 अक्तूबर को पड़ोस का एक युवक चुपके से उसके घर में घुसा और दो मोबाइल व बैग में रखा 26 हजार रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन

उलाहना देने पर युवक ने दो दिन में मोबाइल तथा रुपये लौटाने की बात कही गई थी। अब वह मोबाइल, रुपये नहीं दे रहा है। मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। इससे परेशान पीड़ित महिला ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। मामले में भरवारी चौकी प्रभारी मनोज उपाध्याय का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट लिखकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें