फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से उड़ाए 17 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के खाते से उड़ाए 17 हजार रुपये
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी बनकर शातिर ने पूंछा एटीएम कार्ड का कोड
भुक्तभोगी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा।
सैनी इलाके के घोसियाना गांव में रहने वाले एक किसान के खाते से बुधवार की सुबह शातिर ने 17 हजार रुपये उड़ा दिए। जालसाज ने बैंक कर्मचारी बनकर किसान से उसके एटीएम कार्ड का कोड पूछा था। भुक्तभोगी ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
कोठी घोसियाना सिपाह निवासी जुल्फेकार अली पुत्र इस्लामउल्ला खेती किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बीओबी की दारानगर शाखा में उसने अपना अकाउंट खुलवा रखा है। बुधवार की सुबह जुल्फेकार के मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उससे उसके एटीएम कार्ड का कोड पूछा। इसके बाद 17 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मोबाइल में धन निकासी का संदेश आते ही किसान के होश उड़ गए। उसने बैंक शाखा से संपर्क करना चाहा तो छुट्टी थी। इसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। मामले में सैनी कोतवाल वाईपी सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

------------
घर में घुसकर किशोरी से रेप का प्रयास, फाड़े कपड़े
करारी इलाके में मंगलवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
करारी।
इलाके की एक किशोरी के साथ मंगलवार रात घर में घुसकर पड़ोसी ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

करारी इलाके की किशोरी ने बताया कि मंगलवार की रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य दावत में शामिल होने चले गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और जोर जबर्दस्ती करने लगा। किशोरी के कपड़े फाड़ डाले। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। देर रात परिजनों के लौटने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती बताई तो सभी परेशान हो गए। सुबह पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। मामले में करारी एसओ राकेश तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराकर अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें