फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के खाते से कर ली 40 हजार की शॉपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गांव में रहने वाले एक भारतीय सैनिक के खाते से साइबर शातिरों ने 40 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। इसकी जानकारी होते ही सैनिक के होश उड़ गए। शुक्रवार को उसने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बैरमपुर निवासी श्रवण कुमार मिश्रा पुत्र इंद्रनारायण अर्मी के जवान हैं। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में अपना अकाउंट खुलवा रखा है। बताया कि छह जनवरी को दो किस्तों में उनके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए।

मोबाइल पर पैसे निकलने का संदेश देख सैनिक के होश उड़ गए। कस्टमर केयर में बात करने पर पता चला कि गायब हुए रुपयों से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। सैनिक का दावा किया है कि एटीएम नंबर और कोड उनके अलावा बाकी किसी को नहीं पता है। न ही साइबर शातिरों की उनके पास कोई कॉल आई थी। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग हो जाना, पुलिस को भी काफी कुछ सोचने पर मजदूर कर रहा है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि साइबर सेल को प्रकरण की जांच सौंप दी गई है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें