फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नगदी-जेवर समेत दो लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान से नगदी जेवरात सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया। देर रात घर लौटे परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। परिजनों ने तीन लोगों पर शक भी जाहिर किया है।
विज्ञापन


अशोक नगर मोहल्ला निवासी इबादत हुसैन के घरवाले शनिवार की रात पड़ोस में हो रही शब्बेदारी व मजलिस में शामिल होने गए थे। घर पर सिर्फ इबादत ही बचे थे। परिजन घर के कमरों में तालाबंद करके चाबी फ्रिज के ऊपर रखकर चले गए। रात रात वह घर लौटे तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। चोर बाक्स और अलमारी खोलकर सारा समान पार कर ले गए थे। इसके अलावा घर से जुड़ी इबादत के बेटे रजा के इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का भी नगदी पार कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर नें इबादत ने बताया कि चोर उसके घर से छह तोला सोना, एक किलो चांदी के जेवर ले गए हैं। इसके अलावा घर से 28 हजार व रजा की दुकान से चार हजार रुपये नगद भी चोर उठा ले गए हैं। इबाबत के मुताबिक तीन लोगों पर चोरी का शक है। परिवार वालों के जाने के बाद वह लोग घर के पास दिखे थे। घटना दीवार फांद कर अंजाम दिया गया है। इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें