फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्र-छात्राएं निभाएंगे ट्रैफिक पुलिस की भूमिका - शुक्रवार सुबह दस से 12 बजे तक ओसा चौराहे पर चलेगा विशेष वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा के प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अब ट्रैफिक पुलिस की भूमिका में भी नजर आएंगे। छुट्टी के दिन कहीं न कहीं किसी एक विद्यालय के बच्चे वाहनों की चेकिंग कर चालकों को जागरुक करेंगे। इस अनूठी पहल की शुरूआत शुक्रवार को ओसा चौराहे से होगी।
विज्ञापन


यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने को कौशाम्बी एसपी प्रदीप गुप्ता ने अनूठी पहल की है। प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलजों के बच्चों से अब वह वाहनों की चेकिंग कराएंगे। छुट्टी के दिन किसी एक कॉलेज के बच्चों से जिले के किसी एक चौराहे पर वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलवाया जाएगा। अभियान में ऐसे विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें यातायात नियमों के साथ वाहनों के कागजात की भी जानकारी हो। एसपी के मुताबिक शुक्रवार को अभियान की शुरूआत की जाएगी। इस दिन सुबह दस से 12 बजे तक डॉ. अख्तर हसन रिजवी कॉलेज करारी के कक्षा 11 व 12 केे छात्र-छात्राएं ओसा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करेंगे। ट्रैफिक पुलिस की तरह वही वाहनों को रोकेंगे और कागजात, हेल्मेट आदि चेक करेंगे।

चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाकर उन्हें ट्रैफिक रूल नहीं तोड़ने की नसीहत देंगे। विद्यार्थी जिसका कहेंगे, उसका चालान किया जाएगा। किसी को हिदायत देकर छोड़ना चाहेंगे तो इसका उनके पास पूरा अधिकार होगा। एसपी का कहना है कि इससे विद्यार्थी खुद भी जागरुक होंगे, साथ ही आम जनता पर भी इस मुहिम का अच्छा असर पड़ेगा। अभियान खत्म होने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कराया जाएगा। इसके बाद कॉलेज तक भेजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
ट्रेंड किए जा चुके हैं विद्यार्थी
मंझनपुर। अभियान में करीब 20 छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। रिजवी कॉलेज करारी के इन विद्यार्थियों को पहले ही ट्रेंड किया जा चुका है। उन्हें यातायात नियमों के साथ कागजातों के बारे में भी सभी बारीक जानकारियां दे दी गई हैं। शुक्रवार के बाद जिस चौराहे पर जहां के विद्याथियों से अभियान चलवाया जाएगा, उनको भी पूर्व में ही प्रशिक्षित कर दिया जाएगा।
--
मातहत कर्मचारी बनेंगे एसपी
मंझनपुर। अभियान के दौरान ओसा चौराहे पर एसपी प्रदीप गुप्ता खुद भी मौजूद रहेंगे। पर, वह पुलिस कप्तान नहीं बल्कि विशेष वाहन चेकिंग अधिकारी बनाए गए विद्यार्थियों के मातहत कर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। विद्यार्थियों के कहने पर कार्रवाई कराएंगे। एसपी के साथ सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस भी मौके पर मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें