फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला व दो किशोरियां झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी कस्बा स्थित भवंस मेहता डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार शाम टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला व दो किशोरियां झुलस गईं। तीनों वहां बकरियां चरा रही थीं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सिंघिया गांव की सुमन (16) पुत्री संपत, सोनी (14) पुत्री अर्जुन व गुलजारी (49) पत्नी कल्लू सोमवार शाम भवंस मेहता डिग्री कॉलेज के पास बकरियां चरा रही थीं। इस दौरान ऊपर से गुजरा हाईटेंशन विद्युत तार अचानक टूटकर गिर गया। इसमें उतरे करंट की चपेट में आने से तीनों झुलस गईं। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। लोगों ने आननफानन एम्बलेंस की मदद से झुलसी महिला व किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें