फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में आग से झुलसी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अल्पी का पूरा गांव की एक विवाहिता मंगलवार रात संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई। जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


अल्पी का पूरा निवासी पूजा पत्नी मोहन मंगलवार रात घर के भीतर संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गई। चीखें सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पूजा को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आग बुझाने के बाद परिजनों ने पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि ढिबरी गिरने से आग लगी। वहीं सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें