मंझनपुर (ब्यूरो)। कृषि सूचना तंत्र के माध्यम से बुधवार को मंझनपुर ब्लॉक परिसर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को कृषि की नई तकनीक व कृषि यंत्रों में शासन द्वारा दिए जा रहे अनुदान की जानकारी दी गई ।साथ ही जागरूक किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता उपकृषि निदेशक उदयनभान सिंह गौतम ने किया।
गोष्ठी में आत्माराम गिरी ने किसानों को आमदनी दोगुनी करने की तकनीक की जानकारी दी। कहा कि रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरक क्षमता घट रही है। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह खेतों में जैविक खाद वर्मी नाडेफ का इस्तेमाल कर पैदावार बढ़ा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र ने किसानों पर सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया। अंत में बीज भंडार केंद्र प्रभारी जगमोहन ने किसानों को कृषि निवेशों की उपलब्धता, पंजीकरण व अनुदान की जानकारी दी। गोष्ठी का समापन तकनीकी सलाहकार राधेश्याम द्वारा किया गया। इस मौके पर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों से आए सैकड़ों किसान मौजूद रहे।