फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाली को भगा, बाहरवाली से कर लिया मंगनी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरवाली को भगा, बाहरवाली से कर ली मंगनी
विज्ञापन

दहेज के खातिर विवाहिता पर दगाबाज ने ढाया सितम, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोतवाली के गाेंसाईं तारा गांव में ब्याही युवती को भगाकर दगाबाज शौहर ने बाहरवाली से मंगनी तय कर ली। जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने हंगामा करते हुए शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
मंझनपुर कोतवाली के नौगीरा गांव की प्रेमा देवी की शादी दो साल पहले गोसाई तारा गांव के ललित कुमार से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि कम दहेज का ताना देकर पीड़िता को ससुरालियों ने घर से भगा दिया। हक पाने के लिए उसने अदालत का सहारा लिया। दंपति का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शादी विच्छेद कराए बगैर दगाबाज पति ने बाहरवाली से मंगनी कर ली। घर में सौतन आने की जानकारी विवाहिता को हुई तो वह बृहस्पतिवार को ससुराल पहुंची और दूसरी शादी का विरोध किया। हंगामा होता देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पति की दगाबाजी से आहत विवाहिता शनिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

--------------
गुंडा-मवाली की कुंडली बना रही खाकी
थानों में सूचीबद्ध होगें समाज में आतंक का पर्याय बने लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। समाज के बीच आतंक का पर्याय बने गुंडा-मवालियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को ऐसे लोगों को सूचीबद्ध करने का फरमान जारी किया है। कप्तान का आदेश मिलते ही पुलिस ने उपद्रवियों की कुंडली बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शांतिदूत की नगरी कौशाम्बी में गुंडा-मवालियों की लंबी फेहरिस्त है। जो समाज में भय और आतंक का पर्याय बने हुए हैं। जमीन कब्जाना, जबरन मारपीट करना या फिर आपराधिक वारदातों को अंजाम देना आदि शामिल है। ऐसे लोग थानों में सूचीबद्ध किए जाएगें। इनके बीच उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। जो भू-माफिया की श्रेणी में आते हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानेदारों ने गुंडा-मवालियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते दस महीने में देखें तो पुलिस ने दो सौ से अधिक उपद्रवियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने उपद्रियों को सूचीबद्ध कर उनपर कड़ी नजर रखने का निर्देश थानेदारों को दिया है। चेताया कि शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में कोताही बरतने वाले जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें