फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी नलकूप की टंकी में गिरी बालिका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी नलकूप की टंकी में गिरी बालिका, मौत
विज्ञापन

-परिजनों के साथ खेत गई थी बालिका
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के रामपुर सुहेला में सोमवार दोपहर को निजी नलकूप के समीप में खेल रही बालिका पानी की टंकी में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त परिजन खेत में काम कर रहे थे। शव उतराने में घटना की जानकारी हुई। बालिका की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

रामपुर सुहेला निवासी धर्मवीर सोमवार दोपहर अपनी पत्नी सावित्री और पांच वर्षीय बेटी सन्नो देवी के साथ खेत में गया था। वहां वे पति-पत्नी किसानी का काम करने लगे। सन्नो निजी नलकूप के समीप खेल रही थी। अचानक वह खेलते-खेलते नलकूप की टंकी में गिर गई। पानी भरा होने के कारण बालिका की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। घंटा भर बाद बालिका को गायब देख परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। टंकी में झांक कर देखा तो उसका शव उतरा रहा था। धर्मवीर व उसकी पत्नी रोने-पीटने लगे तो खेतों में काम कर रहे लोगों को पता चला। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें