फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा ।
विज्ञापन

सैनी के कन्नोपर (नब्बे) गांव में शनिवार की रात करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे युवती छत पर चढ़कर कटिया लगा रही थी। युवती की चीख सुन परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कन्नोपर (नब्बे) गांव की अर्चना देवी (18) पुत्री मोहन लाल शनिवार की रात करीब 10 बजे घर के सामने से गुजरी बिजली लाइन पर कटिया लगा रही थी। कटिया लगाते समय युवती करंट की चपेट में आ गई। युवती की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बिजली आपूर्ति ठप कराते हुए परिवार के लोग युवती को छत से नीचे लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक घर वाले उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते युवती की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सैनी कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि कटिया लगाते समय युवती करंट की जद में आई थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


करंट की चपेट में आने से युवती की मौत
शनिवार की रात छत पर चढ़ लगा रही थी कटिया, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें