फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की पिटाई पर कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कचहरी से घर लौट रहे दो अधिवक्ताओं की सोमवार शाम मंझनपुर कस्बे में दबंगों ने पिटाई की। घटना से गुस्साए वकीलों ने मंगलवार सुबह एफआईआर की मांग को लेकर नगर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव निवासी हलीम अहमद पेशे से अधिवक्ता हैं।

वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद पड़ोस में रहने वाले साथी अधिवक्ता तौसीफ के साथ कचहरी से घर जा रहे थे। मंझनपुर स्थित आबकारी कार्यालय के पास जाम की बदौलत उनकी बाइक से कस्बे के ही इमरान पुत्र मुर्तजा को टक्कर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इतनी सी बात पर इमरान अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर साथियों संग मिलकर पिटाई शुरू कर दी।

चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होते ही वकील बिफर पड़े। एफआईआर की मांग को लेकर वकीलों ने कोतवाली में हंगामा करना शुरू कर दिया। दबाव बढ़ता देख इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी सीओ सिटी को दी। सीओ ने आरोपी इमरान व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद वकीलों का गुस्सा शांत हुआ और वह कचहरी गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें