फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से वृद्ध मजदूर की मौत
विज्ञापन

-हादसे के बाद वाहन छोड़कर भाग निकला बाइक सवार
-चंदवारी गांव के समीप सोमवार सुबह हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। कोखराज के चंदवारी गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के भिखनापुर गांव का रामपाल (50) पुत्र कलेशर भूमिहीन मजदूर है। मनरेगा के तहत चंदवारी गांव में चल रहे कार्य में वह मजदूरी करने के लिए सोमवार सुबह गया था। दोपहर करीब बारह बजे वह पैदल घर लौट रहा था। चंदवारी गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वृद्ध को मृत देख बाइक सवार मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद गांव के अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। आनन-फानन गांव वालों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक के जरिए पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन



पुलिस से हाथापाई कर वारंटी को छुड़ाया
-दरवेशपुर गांव में रविवार शाम वारंटी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम
-चौकी प्रभारी ने एक दर्जन उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। वारंटी को पकड़ने दरवेशपुर गांव गई पुलिस टीम से ग्रामीण भिड़ गए। हाथापाई करते हुए ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों को खदेड़ लिया। बवाल की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस फोर्स ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव निवासी प्रदीप पांडेय पुत्र ओमनारायण पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी फरारी काट रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। रविवार शाम कोखराज पुलिस ने आरोपी वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए घर पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि प्रदीप की गिरफ्तारी देख परिवार के लोग पुलिस से भिड़ गए। पुलिस कर्मियों से हाथापाई करते हुए वारंटी को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया। गांव में बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फोर्स को देख आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। चौकी प्रभारी भरवारी राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस के साथ हाथापाई करने और वारंटी को छुड़ाने वाले परमेश्वर, महेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र, राजेन्द्र, मोनू, धीरेन्द्र, रवीन्द्र समेत एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार वारंटी की तलाश के साथ हाथापाई करने वाले उपद्रवियों की भी खोज कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें