फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत 18-03-44

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन

-शनिवार की रात मूरतगंज बाजार में हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
हाईवे पर मूरतगंज बाजार में शनिवार की रात तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रात युवक इलाहाबाद से घर चमरूपुर गांव लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के चक चमरूपुर गांव निवासी खालिद (45) पुत्र मुन्नू शनिवार को इलाहाबाद गया था। रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था। मूरतगंज बस स्टाप के समीप कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने पूरामुफ्ती पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए वाहन पकड़ने को कहा। कोखराज पुलिस ने मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें