दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, चार पर एफआईआर
सरायअकिल के दिया उपरहार गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दिया उपरहार गांव में गुरुवार शाम रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता की भी पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दिया उपरहार निवासी इंद्रदेव ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसकी रंजिश है। इसे लेकर वे आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने में झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो गुरुवार शाम भी दबंग गाली-गलौच कर रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। युवक को पिटता देख उसका पिता बलराम बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी लाठी-डंडे से पीट दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पिता-पुत्र की जान बचाई। पुलिस ने आरोपी रामअनुज, अरुण कुमार, सुमित व अमित के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।