फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
विज्ञापन

- सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव के समीप 24 जनवरी को हुई थी घटना
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव के समीप 24 जनवरी को बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सैनी के घड़ियाली का पूरा गांव की सुमैना देवी (40) पत्नी जियालाल 24 जनवरी को पति को खाना देने खेत जा रही थी। केसारी गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल महिला को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें