फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल ठंड का कहर: दो किसान की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से दो किसानों की मौत
विज्ञापन

सैनी के केसरिया तथा पिपरी के रनियापर गांव में मंगलवार की रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू/मनौरी। द्वाबा में कातिल ठंड का कहर जारी है। इसकी जद में आने से मंगलवार की रात अलग-अलग क्षेत्रों में दो किसानों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इनमें से एक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे का परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के केसरिया गांव निवासी लालचंद्र (40) पुत्र सत्यनारायण खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। मंगलवार की शाम वह खेतों में फसलों की सिंचाई कर रहा था। रात को अचानक कंपकंपी लगने पर वह घर की तरफ भागा। जानकारी के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह पिपरी के रनियापर गांव निवासी राम सुमेर (58) पुत्र मूलचंद्र भी खेती-किसानी करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम वह खेतों की ओर गया था तभी ठंड की चपेट में आ गया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए परिजन उसे अस्पताल ले जाते कि इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें