फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागा शराब तस्कर, हेड मुहर्रिर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्टडी से भागा शराब तस्कर, हेड मुहर्रिर सस्पेंड
विज्ञापन

-40 पेटी देसी शराब के साथ आबकारी पुलिस ने था दबोचा
-मंझनपुर थाने हुआ फरार, सिगौली कुंडा का था आरोपी युवक, दबिश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली पुलिस की कस्टडी से बृहस्पतिवार सुबह शराब तस्कर भाग निकला। बुधवार को आबकारी पुलिस ने उसे 40 पेटी देसी शराब के साथ पकड़ने के बाद पुलिस हिरासत में दे दिया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड मुहर्रिर को सस्पेंड कर दिया है। उधर पुलिस फरार तस्कर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बुधवार को टीम के साथ नाकेबंदी कर सिहोरी के समीप से शराब तस्कर राजकुमार गुप्ता पुत्र कालीदीन गुप्ता को धर दबोचा। आबकारी ने तस्कर के कब्जे से 40 पेटी देसी मदिरा बरामद किया। जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए तस्कर को मंझनपुर पुलिस कस्टडी में दे दिया। बृहस्पतिवार की सुबह मौके वह शौंच के बहाने लॉकअप से बाहर निकला। जब तक पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते तस्कर चहरदीवारी फांदकर भाग निकला। पुलिस कस्टडी से शराब तस्कर के भागने की खबर महकमे को हुई तो हड़कंप मच गया। एसपी के साथ एएसपी, सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने हेड मुहर्रिर रघुपति प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। साथ की सिओ सिटी को प्रकरण की जांच का निर्देश दिया। उधर मंझनपुर, कोखराज के साथ एसओजी को फरार तस्कर की गिरफ्तारी को लगाया है।
विज्ञापन

----------------------------
शराब तस्कर की गिरफ्तारी बनी चुनौती
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुलिस कस्टडी से शराब तस्कर राजकुमार गुप्ता कैसे भागा? तस्कर की फरारी ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। दो साल पहले भी कुछ इसी अंदाज में एक शातिर चोर भी भागा था। जिसे दो दिन में ही पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है। शराब तस्कर की गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

---------------------------
लॉकअप से क्यों निकाला गया था...
मंझनपुर (ब्यूरो)। थाने के लॉकअप से राजकुमार को किस इमरजेंसी में बाहर किया गया? लॉकअप के भीतर अव्यवस्था थी तो उसे कड़ी सुरक्षा में बाहर निकालना चाहिए, पर ऐसा नहीं किया गया। शराब तस्कर कैसे पुलिस को चकमा देकर भागा, संतरी के साथ अन्य पुलिस कर्मी कहां थे? ऐसे तमाम सवाल लोगों के गले की फांस बने हुए हैं।
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें