फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का घर खंगाल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान का घर खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन

- नकब काट नगदी समेत सवा लाख की संपत्ति की पार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। चरवा के बलीपुर टाटा गांव में बुधवार रात बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। नकब काटकर भीतर घुसे चोर नगदी समेत सवा लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी किसान को सुबह हुई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव का जगन्नाथ पुत्र शुकरू किसान है। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे बेखौफ चोरों ने बक्से का ताला तोड़ पांच हजार रुपए नगदी के साथ गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब सवा लाख रुपए की संपति पार कर दी। घटना की जानकारी किसान को सुबह हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए किसान से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

----------------------
स्कूल का किचन खंगाल ले गए चोर
चायल (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के चक बादशाहपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल के किचन का ताला तोड़ चोर रसोई गैस सिलेंडर, बर्तन, खाद्यान्न आदि पार कर दिया। घटना की जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्यदेव को सुबह हुई। जांच पड़ताल के बाद उन्होंने तहरीर पुलिस को दे दी है।
----------------------



पूर्व प्रधान ने सुपारी देकर कराई थी राघवेन्द्र की हत्या
-पुलिस ने दबोचा, पूछताछ के बाद भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी के भगवतपुर गांव में 24 जून को हुई युवक की हत्या का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। पूर्व प्रधान ने चुनावी रंजिश में सुपारी देकर युवक की हत्या कराई थी। पुलिस कस्टडी में पूर्व प्रधान ने अपना जुल्म कबूल करते हुए परद-दर-परत रहस्य का खुलासा किया। पुलिस अब सुपारी किलर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी राघवेन्द्र पुत्र दीपनारायण की 24 जून की रात चाकू से गोद निर्मम हत्या कर दी गई थी। युवक के कत्ल के बाद चार महीने से कातिल की तलाश में भटक रही पिपरी को कातिल तो नही पर साजिश कर्ता हत्थे चढ़ गया। बकौल एसओ बताया कि गांव के पूर्व प्रधान वीरेन्द्र ने चुनावी रंजिश में सुपारी देकर युवक की हत्या कराई थी। बताया कि प्रधानी के चुनाव के दौरान राघवेन्द्र ने साथ देने से इंकार कर दिया था। इसके अलावा एक लाख 70 हजार रुपए लेन-देन का भी विवाद था। पूर्व प्रधान ने अपना जुल्म कबूल करते हुए कत्ल के रहस्य का पर्दाफाश किया। बताया कि भैया और मंगली को उसने हत्या का ठेका दिया था। पुलिस आरोपी प्रधान को जेल भेजते हुए सुपारी लेने वाले कातिलों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें