फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई गंभीर

Mon, 24 Apr 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र में जीटी पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के नवाबगंज थानाक्षेत्र के हरिसेनगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार (24) पुत्र अशोक कुमार रविवार को बाइक से अपनी बहन बेबी (18) को लेकर मूरतगंज क्षेत्र में रिश्तेदारी आया था। शाम चार बजे वापस लौटते समय संदीपनघाट कोतवाली के धन्नी सकाढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को पहले पीएचसी मूरतगंज और फिर प्रयागराज के एसआरएन भेजवाया। एसआरएन में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एसआरएन पहुंच गए। वहीं, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें