फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की खातिर सगाई के बाद तोड़ दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव में रहने वाले दहेज लोभियों ने सगाई के बाद कार की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। इसे लेकर लड़की की मां ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती के उजिहिनी खालसा गांव की नसरीन बानो ने बताया कि उसने अपनी बेटी मैनाज का रिश्ता सैयद सरावां में तय किया था। पीड़िता की मानें तो आठ जुलाई को सगाई की रस्म अदा की गई। जिसमें 51 हजार रुपये नकद और पांच-पांच सौ रुपये विदाई दी गई। बताया कि दहेज में बाइक दिए जाने की बात हुई थी। आरोप है कि अब लड़के वाले कार की जिद पर अड़े हैं। असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ते हुए उन्होंने दूसरी शादी की बात करनी शुरू कर दी है। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें