फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर दबंगों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा क्षेत्र के बरौलहा गांव के प्रधान के घर रविवार शाम दबंगों ने उत्पात मचाया। लाठी-डंडे से लैश लोगों ने घर में तोड़फोड़, मारपीट की। शोर पर गांववालों को आते देख हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान प्रधान ने सोमवार को घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने एसओ को घटना की जांच करने और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं शाम हुई घटना से गांव में तनातनी बनी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के बरौलहा गांव की विमला देवी प्रधान हैं। रविवार की रात करीब 7 बजे गांव ही उनके सियासी प्रतिद्वंदी ने 5-6 लोगों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। इल्जाम है कि लाठी-डंडे से लैश होकर घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। उस समय परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। घर में तोड़फोड़ का विरोध करने पर आरोपी प्रधान और परिवार की अन्य महिलाओं और लड़कियों की भी पिटाई की।

प्रधान ने बताया कि नामजद तहरीर चरवा थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रधान ने सोमवार को मंझनपुर में घटना की जानकारी एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक ने एसओ चरवा को जांच और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें