फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय झंडे, टोपी की खूब हुई बिक्री

Mon, 25 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर मंगलवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पुलिस लाइन्स में मुख्य परेड होगी। मंझनपुर, चायल और सिराथू ब्लाक मुख्यालयों में विकलांगों को ट्राईसाइकिल, उपकरण आदि वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की 67वीं वर्षगांठ मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया है। इसमें जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह  परेड की सलामी लेंगे। जिला अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण किया जाएगा। स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे। शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बच्चे बाजार से झंडा, तिरंगा बनी टोपी आदि खरीदते नजर आए।   वहीं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जनपद वासियों को भारतीय गणतंत्र की  67वीं वर्षगांठ की बधाई दी है। शुभकामना संदेश में उन्होंने सभी को अपने उत्तरदायित्वों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेने और देश-समाज को आगे ले जाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें