चरवा इलाके में सोमवार की सुबह स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा को बाइक सवार युवक जबरन अगवा कर लिया। छात्रा की चीख सुन खेत में मौजूद गांव के लोगों ने घटना की जानकरी छात्रा के परिजनों को देते हुए बाइक सवार अपर्ह्ताओं को पीछा करते हुए भरवारी के समीप से धर दबोचा। अपहर्ता युवकों की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने चरवा पुलिस को सौंप दिया है। युवकों को हिरासत में लेंते हुए हुए पुलिस पूछताछ में जुटी है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गंाव की रहने वाली किशोरी स्थानीय स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। बताया कि सोमवार की सुबह वह घर से स्कूल जा रही थी। गांव के टावर के समीप पहले से घात लगाकर खडे बाइक सवार दो युवक छात्रा को अकेली देख दबोच कर बाइक में जबरन बैठाकर भाग निकले। सरेराह छात्रा का अपहर देख आस-पास खेत में मौजूद लोग घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए बाइक सवार अपर्ह्ताआें का पीछा किया। ग्रामीणों ने भरवारी के समीप से छात्रा समेत अपहर्ता युवकों को धर दबोचा।
गुस्साए गांव के लोगों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीटते हुए पुलिस की हिरासत में दे दिया है। पकड़े गए अपर्ह्ताओं से पुलिस पूंछताछ में जुटी है। एसओ चरवा उमाशंकर यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।