फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता पर बरपा कहर

Mon, 18 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 चरवा के गौहानी गांव में ब्याही युुवती को बाइक-नगदी नहीं मिलने से पर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। शादी के छह महीने बाद से दहेजलोभी ससुराली यातनाएं दे रहे थे। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीबी परिजनों को बताई। सोमवार को विवाहिता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने महिला परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के नीमीशाना गांव की रहने वाली सरोजा देवी की शादी तीन साल पहले गौहानी गांव के शिवाकांत से हुई थी। बताया कि शादी के छह महीने बीतने के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से 50 हजार नगदी और बाइक लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे यातनाएं दी जाने लगी। ससुरालियों की प्रताड़ना की बात कई बार मायके वालों को उसने बताई। इधर ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दिया, जब महीने भर पहले नगदी, गहने आदि छीनकर पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया।

 ससुरालियों की पिटाई के बाद मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। बेटी को घर से निकाले जाने से खफा मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे। दोनों परिवारों के बीच हुई बिरादरी की पंचायत के बाद भी ससुरालवाले बिना नगदी-बाइक के युवती को ससुराल ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने महिला परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें