फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाबा के बदमाशों के पास विदेशी असलहे

Sat, 16 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा के बदमाशों के पास अब विदेशी असलहे आ गए हैं। विदेशी हथियारों से वे हत्या, लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ये असलहे उन्हें बिहार के मुंगेर जिले के तस्कर मुहैया कराते हैं। तस्करों ने इलाहाबाद में ठिकाना बना रखा है। यह खुलासा शुक्रवार की रात एसओजी के हत्थे चढ़े बाइकर्स गैंग के लुटेरों ने किया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी समेत आसपास के जिलों के बदमाश अब इटली समेत अन्य बाहरी देशों में निर्मित असलहों से लैश हो चुके हैं। इन्हीं असलहों के दम पर लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बाइकर्स गैंग सरगना मोहम्मद सैफी ने इसका खुलासा शनिवार को पूछताछ में किया है। इससे पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ने वाले कई और बदमाशों के पास भी विदेशी असलहे मिल चुके हैं। असलहों की यह खेप बिहार के मुंगेर जिले से आती है।

एसओजी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बाइकर्स गैंग के सरगना मोहम्मद सैफी के पास से मिली पिस्टल में मेड इन इटली की मुहर लगी है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि यह पिस्टल बिहार के मुंगेर जिले की बनी हुई है। क्योंकि पूछताछ के दौरान मोहम्मद सैफ ने पुलिस को बताया कि उसने यह पिस्टल सालभर पहले इलाहाबाद में एक युवक से खरीदी थी। उसने बताया कि मुंगेर जिले से ये असलहे आते हैं।
विज्ञापन


असलहों के तस्करों ने सप्लाई के लिए इलाहाबाद को अपना अड्डा बना रखा है। वहीं से कौशाम्बी, इलाहाबाद और अन्य जिलों के शातिर बदमाश असलहों की खरीद करते हैं। बता दें कि इससे पहले करारी, मंझनपुर और सैनी पुलिस भी हत्थे चढ़े बदमाशों के पास से पिस्टल बरामद की थी। मोहम्मद सैफी के पास से एसओजी टीम को 9 एमएम की मेड इन इटली की पिस्टल मिली है।

इसी तरह की पिस्टल 1 अप्रैल 2014 को सरायअकिल पुलिस ने माखूपुर गांव के कृपाशंकर के कब्जे से भी बरामद की थी। उस पिस्टल में भी मेड इन इटली लिखा था। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि बरामद हुई पिस्टल विदेशी है अथवा इसमें सिर्फ मुहर ही इटली की लगी है। इसका जानकारी जांच के बाद हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें