फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बने स्वास्थ्य संविदाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष

Sat, 16 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों की शनिवार को मंझनपुर में बैठक हुई। इसमें संविदाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। अभिषेक श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष और डॉ.शोएब अंसारी का महामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मियों की तैनाती की गई है। महकमे के इन संविदाकर्मियों ने शनिवार को मंझनपुर स्थित सीएमओ दफ्तर परिसर में बैठक की। इसमें संविदा कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्या के समाधान के लिए संगठित होने पर बल दिया गया। तय किया गया कि संविदा कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन होना चाहिए। इसलिए कार्यकारिणी गठन की रूपरेखा बनी।

 सर्वसम्मति से अभिषेक श्रीवास्तव को अध्यक्ष, डॉ शोएब अहमद अंसारी को महामंत्री, नरेंद्र कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, हरिओम पांडेय, डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, सोनल बाला ज्योति को महिला उपाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, संदीप सिंह को प्रवक्ता चुना गया। इस मौके पर डॉ इरफान, दीपक द्विवेदी, महेंद्र द्विवेदी, राहुल पांडेय, बीएल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें