फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग का गोला बनी किशोरी, मौत

Fri, 09 Oct 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में कौशाम्बी के गुरौली गांव में शुक्रवार की सुबह जलने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। परिजन खेतों की ओर गए थे। तभी यह हादसा हो गया। किशोरी की जलने से हुई मौत को परिजन खाना बनाते समय हुआ हादसा बता रहे हैं जबकि गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

 कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी अवधेश सिंह किसान है। शुक्रवार की सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेतों में काम करने गया था। घर में सिर्फ उसकी बेटी रन्नो देवी (16) ही थी। इसी बीच दिन में करीब 11 बजे पड़ोसियों ने घर से धुएं का गुबार और रन्नो की चीखें सुनीं। अनहोनी की आशंका से सहमे आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो घर के भीतर का मंजर देख उनका दिल दहल गया। घर में रन्नो देवी आग का गोला बनी थी। गांववालों ने प्रयास करके किसी तरह आग पर काबू पाया।

 घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए ग्रामीणों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशोरी की मौत हो गई। पिता और परिवार के अन्य सदस्य बता रहे हैं कि रन्नो को घर में खाना बनाने के लिए छोड़ा गया था। वह खाना बना रही थी। संभवत: खाना बनाते समय लापरवाही के कारण उसके कपड़ों में आग लग गई। इसी से यह हादसा हुआ है जबकि गांववालों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मामले में एसओ कौशाम्बी राम आसरे ने बताया कि घर में जलने से किशोरी की मौत की सूचना मिली है। मगर अभी तक परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर घटना की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें