फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पशु तस्कर गिरफ्तार

Mon, 22 Oct 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज पुलिस ने शनिवार रात कटने के लिए फतेहपुर से 17 मवेशी लादकर बिहार जा रहे एक ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। एक कार सवार चार लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। बरामद एक गोवंश की मौत हो गई। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह को शनिवार रात सूचना मिली कि उनके इलाके से एक लदा एक ट्रक गुजरने वाला है। इस पर उन्होंने हमराहियों के साथ सिहोरी टोल प्लॉजा के समीप घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक में एक मृत और 17 जीवित गोवंश थे। तस्कर इन्हें वध के लिए फतेहपुर से बिहार ले जा रहे थे। ट्रक चालक सोनू उर्फ तौसीफ निवासी हटवा थाना पूरामुफ्ती को पकड़ लिया गया है। मवेशी लदा ट्रक पास कराने वाले इजराइल निवासी कोखराज, पूरामुफ्ती इलाके के हटवा निवासी मो. शमीम, नूर अहमद व मडियाडीह निवासी दिलशाद को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। ये लोग एक कार में थे और ट्रक चालक को पुलिस की लोकेशन दे रहे थे। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें