फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दबंगों ने युवक का काटा कान

Mon, 22 Oct 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी के मखऊपुर निवासी कुलदीप यादव का दो दिन पहले मूर्ति विसर्जन के दौरान चरवा के फरीदपुर सुधवर गांव के युवकों से विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बताया जाता है कि रविवार दोपहर कुलदीप काठगांव निवासी अजय यादव के साथ तहसील गेट के सामने चाट खा रहा था। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंचे और गाली गलौच कर उसकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


पिटाई के बाद उन लोगों ने कुलदीप का कान दांत से काट लिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। लोगों ने बीच बचाव किया। घायल ने थाने में आरोपियों के खिलाफ  तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें