चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम चोरी की तीन बाइक के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह रविवार शाम काजीपुर बाजार में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध बाइक सवार दिखा।
सिपाहियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। ऐसे में पुलिस ने दौड़ाकर शातिर दिलशाद उर्फ मल्लू पुत्र भुल्लन निवासी महगांव को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दिलशाद के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है। सभी वाहन उसने जिले की विभिन्न बाजारों से चुराए थे। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।