फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर स्कूली वाहन को रोका

Sun, 22 Jul 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दूल्हापुर गांव स्थित नहर के पास शुक्रवार सुबह बैठाने से मना करने पर बदमाशों ने एक स्कूल विक्रम चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद उसपर फायर की। साथ ही विक्रम को गड्ढे में धकेल दिया। फिलहान कोई विद्यार्थी हताहत नहीं हुआ। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पिपरी क्षेत्र के कमालपुर बरेठी गांव का संजय सरोज पुत्र जगन्नाथ विक्रम चालक है। उसने खुद का विक्रम खरीदकर उसे डिठूरा स्थित एक निजी स्कूल में लगा रखा है। संजय के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह छात्र-छात्राओं को घर से लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। दूल्हापुर गांव में नहर के पास सड़क किनारे पहले से बैठे करीब छह बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। इसके बाद बैठाने की जिद करने लगे। संजय ने बच्चों की गाड़ी होने की बात कही तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने निशान साधकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली संजय को लगी नहीं। फायर की आवाज सुन आसपास के लोगों को आते देख बदमाश विक्रम को गड्ढे में धकेलकर फरार हो गए। इससे पहले ही विक्रम सवार दस विद्यार्थी वाहन से बाहर निकल गए थे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें